राष्ट्रीय समाचार

दिल्ली रेड फोर्ट ब्लास्ट के बाद महाराष्ट्र में हाई अलर्ट, सभी जिलों में सुरक्षा बढ़ाई गई

Story Highlights
  • A severe car explosion near the Red Fort metro station has killed at least eight people and injured around twenty. CMP
  • Authorities are investigating the blast, and security has been ramped up at key locations across Delhi.
  • The capital is grappling with urban infrastructure issues—abandoned vehicles (end-of-life) occupying prime parking spaces, causing congestion and pollution concerns.
  • Multiple major public events (concerts, run/walkathons) scheduled in central/southern Delhi are likely to cause traffic disruptions.

मुंबई | 11 नवंबर 2025

दिल्ली के लाल क़िला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए कार विस्फोट के बाद महाराष्ट्र सरकार ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के सभी पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

दिल्ली में हुई इस घटना में आठ लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। जांच एजेंसियां मामले की तहकीकात में जुटी हैं। घटना के बाद देशभर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जिसमें महाराष्ट्र को भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश मिले हैं।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने सोमवार रात गृह विभाग और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। उन्होंने कहा कि राज्य में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए और रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों सहित भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई जाए।

मुंबई, नागपुर, पुणे, औरंगाबाद और नाशिक सहित प्रमुख शहरों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है। बम डिटेक्शन और डिस्पोज़ल स्क्वाड को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रत्येक जिले में कंट्रोल रूम को चौबीसों घंटे सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विदर्भ क्षेत्र में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। बुलढाणा और चिखली में पुलिस ने बस अड्डों, बाज़ारों और स्कूल-कॉलेज परिसरों के आसपास गश्त तेज़ कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

गृह मंत्रालय ने कहा है कि राज्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की आवश्यकता है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है।


महत्वपूर्ण सावधानियाँ:

  • भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें।

  • अनजान वस्तु या बैग को हाथ न लगाएं।

  • संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस हेल्पलाइन 112 पर दें।

  • अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक स्रोतों से समाचार प्राप्त करें।


स्रोत: राज्य पुलिस विभाग / गृह मंत्रालय / समाचार एजेंसियां
रिपोर्ट: वृत्तनायक संवाददाता, मुंबई-बुलढाणा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button