देश का पहला ‘नोटरी पोर्टल’ लॉन्च: अब घर बैठे मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट, कागज खत्म, लाइन खत्म!

- अब नोटरी बनना या उसका काम करवाना पहले से कहीं ज्यादा आसान....
- सब कुछ फेसलेस, पेपरलेस और कैशलेस हो गया है।
नई दिल्ली | 5 दिसंबर 2025 | टीम वृत्त नायक डिजिटल
──────────────────────────────────
केंद्र सरकार ने नोटरी के सारे काम अब पूरी तरह ऑनलाइन कर दिए हैं। कानून मंत्रालय ने आज आधिकारिक तौर पर ‘नोटरी पोर्टल’ लॉन्च कर दिया है। इस पोर्टल के जरिए नोटरी बनने के लिए आवेदन, पात्रता जांच, डिजिटल हस्ताक्षर युक्त प्रैक्टिस सर्टिफिकेट जारी करना, नवीकरण, क्षेत्र बदलाव और सालाना रिटर्न तक – सब कुछ फेसलेस, पेपरलेस और कैशलेस हो गया है।
कानून राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने आज लोकसभा में बताया कि
“पोर्टल लॉन्च होने के मात्र कुछ ही दिनों में 30 नवंबर 2025 तक 35,000 से ज्यादा नव-नियुक्त नोटरियों को डिजिटल हस्ताक्षर वाला सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस ऑनलाइन जारी किया जा चुका है। पहले ये सर्टिफिकेट फिजिकल तौर पर थमा जाता था, अब सब कुछ डिजिटल हो गया है।”

पोर्टल की खास बातें एक नजर में:
पूरी प्रक्रिया फेसलेस और पेपरलेस
डिजिटल सिग्नेचर वाला सर्टिफिकेट तुरंत डाउनलोड
आवेदन से लेकर नवीनीकरण तक सब ऑनलाइन
पारदर्शिता और तेजी से काम
भविष्य में और भी मॉड्यूल जुड़ेंगे
पोर्टल का पता: https://notary.gov.in
अब नोटरी बनना या उसका काम करवाना पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो गया है।
(सौजन्य: PIB)


