
‘बिग बॉस 19’ का फिनाले अब काफी नजदीक है। चार हफ्ते बाद इस सीजन के विनर का ऐलान किया जाएगा। इससे पहले वीकेंड का वार में डबल एविक्शन हुआ। अब रिपोर्ट्स आ रही हैं कि मिड वीक एविक्शन भी हुआ है। वो भी लाइव ऑडियंस के जरिए। जानिए किसका पत्ता कटा है।

रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वीकेंड का वार में डबल एविक्शन होने के बाद अब शो में मिड वीक एविक्शन हुआ है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मृदुल तिवारी एविक्ट हो गए हैं। इस शो से उनका सफर फिनाले से चार हफ्ते पहले ही खत्म हो गया है। उनके बेघर होने का फैसला लाइव ऑडियंस ने किया, जो घर के अंदर आए थे।
दरअसल, बिग बॉस ने कैप्टेंसी टास्क के लिए तीन टीम बनाई- टीम गौरव, टीम कुनिका और टीम शहबाज। अमल मलिक संचालक बने। दो राउंड में कुनिका और गौरव की टीम जीती। अगले राउंड में बिग बॉस ट्विस्ट लेकर आए। उन्होंने बताया कि लाइव ऑडियंस आएगी और हर एक कंटेस्टेंट की एक्टिविटी के हिसाब से वोटिंग करेगी। जो टीम जीतेगी, वो कैप्टेंसी की दावेदार होगी। और जिसे सबसे कम वोट मिलेंगे, वो सदस्य सीधे घर से बेघर हो जाएगा।
अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मृदुल तिवारी को सबसे कम वोट मिले और वो बाहर हो गए हैं। उनके एविक्ट होने पर उनके दोस्त गौरव खन्ना गुस्सा हो गए। वो खूब रोए।
अभिषेक और नीलम हुए एविक्ट
इससे पहले वीकेंड का वार में दो कंटेंस्टेंट्स का इस शो से सफर खत्म हो गया। अभिषेक बजाज और नीलम गिरी एलिमिनेट हो गए।
प्रणित मोरे ने लिया था फैसला
दरअसल, प्रणित पिछले हफ्ते कैप्टन थे। पर मेडिकल रीजन के कारण वो कुछ दिनों के लिए घर से चले गए। इसलिए वो कैप्टन होने के नाते अपने विशेष अधिकार का इस्तेमाल नहीं कर पाए। होस्ट सलमान खान ने बताया कि नॉमिनेटेड सदस्यों में गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट सेफ हैं। पर अभिषेक, अशनूर और नीलम बॉटम 3 में हैं। फिर प्रणित को किसी एक सदस्य को बचाने की जिम्मेदारी दे दी गई। उन्होंने अशनूर का नाम लिया।


